Breaking News

सहरसा: प्रखंड कार्यालय ही बना शौचालय विहीन

सहरसा से सरफराज खान की रिपोर्ट:-

प्रखंड कार्यालय में जंगल झाड़ी से घिरा चापाकल व शौचालय
पिछले एक वर्ष से प्रखंड क्षेत्र को ओडीएफ घोषित करने के लिए हर घर शौचालय निर्माण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर लोहिया स्वच्छता अभियान के कर्मी एवं स्वच्छता ग्राही के द्वारा युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है. लेकिन प्रखंड के हर घर में शौचालय निर्माण कराने वाले प्रखंड कार्यालय ही शौचालय विहीन बना हुआ है. जहां प्रखंड कार्यालय आए 14 पंचायत के हजारों लोगों को प्रतिदिन शौचालय की जरूरत पड़ने पर किसी दीवार के पीछे या झाड़ी के पीछे छुप कर बैठना पड़ता है. 

भले ही प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मी के लिए कार्यालय के अंदर शौचालय की व्यवस्था हो लेकिन जिस आम जनता के लिए प्रखंड में दर्जनों कर्मी प्रतिनियुक्त है. और काम करते हैं. उस आम जनता के लिए ही प्रखंड कार्यालय में कोई शौचालय की व्यवस्था नहीं है. जो आज के समय के लिए जिस तरह प्रधानमंत्री के द्वारा स्वच्छता अभियान का नारा लगाया जा रहा है. वह नवहट्टा में खासकर प्रखंड कार्यालय में ही विफल साबित देखने को मिल रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.