नजफगढ़ निवासियों को दिल्ली मेट्रो का तोहफा, ग्रे लाइन की शुरुवात आज से
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के द्वारका से नजफगढ़ के बीच 4.2 किलोमीटर लंबी ग्रे लाइन (Grey Line) आज से शुरू हो जाएगी। इस कॉरिडोर में द्वारका, नंगली और नजफगढ़ तीन स्टेशन हैं। द्वारका स्टेशन ब्लू लाइन और ग्रे लाइन के लिए इंटरचेंज स्टेशन है।
- 4 अक्टूबर शाम 5 बजे से आम यात्रियों के लिए होगी शुरू
- हरदीप सिंह पुरी और अरविंद केजरीवाल दिखाएंगे हरी झंडी
- इस लाइन में तीन स्टेशन है और 6.20 मिनट में तय होगी दूरी
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो का द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर शुक्रवार से आधिकारिक तौर पर शुरू होगा। मेट्रो भवन में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य एवं नागर विमानन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। शुक्रवार को शाम पांच बजे से सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी।
गौरतलब है कि वर्तमान में दिल्ली मेट्रो का कुल ऑपरेशनल नेटवर्क 373 किमी है, जिसमें कई कॉरिडोर हैं और 271 स्टेशन हैं। दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 25 दिसंबर 2002 को हुई थी, जब शाहदरा से तीस हजारी लाइन पर मेट्रो चली थी।
image & news source- Google

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.