Breaking News

पूर्वी चम्पारण : जीपीएस विनवा टोला विद्यालय में छात्राओं की हुई सप्ताहिक जाँच परीक्षा, शिक्षकों ने किया पुस्कार वितरण

पुरष्कृत छात्र
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जैतापुर पंचायत के जीपीएस विनवा टोला विधालय में वृहस्पतिवार को वर्ग 01 से लेकर  05 तक  छात्र-छात्राओं की जाँच परीक्षा प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्बारा लिया गया हैं। वही प्रधानाध्यापक रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे विद्यालय में प्रत्येक वृहस्पतिवार को एक सप्ताह में जो शिक्षक-शिक्षिकाएं द्बारा छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में पठन-पाठन पढ़ाई की जाती हैं उसी विषयों का सप्ताहिकी जाँच परीक्षा लिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि एचएम और शिक्षक संदीप सिंह विशेष तौर पर जाँच परीक्षा में जो छात्र अच्छे मार्क्स लाते हैं उस छात्राओं को काँपी एवं पेन देकर उत्साहित किया जाता हैं कि और छात्र-छात्र देकर आगे की और बढ़ सके।

वही शिक्षक संदीप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में विधालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थें।साथ ही ये कार्यक्रम प्रत्येक वृस्पतिवार कों चलता रहेगा।जब तक सभी बच्चे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान नहीं कर लें।

पुरस्कार प्रदान करने वाले छात्र - छात्रा में जयाउररहमान, अरमान अली , पुनम कुमारी, जफरीना खातुन, पवन कुमार, नजरे आलम , कमलेश साह , राशिद आलम, मेराज आलम, कलाम आलम, रौनक खातुन, कुवँरजीत कुमार , मनु कुमार, रूकसार खातुन को पुरस्कार दिया गया। मौके पर विधालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं,छात्र-छात्रा एवं  ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.