Breaking News

सीतामढ़ी: पूर्व मुखिया सह राजद नेता अशोक कुमार को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
जिले के बेलसंड थाना के परतापुर रोड लखनदेई नदी के किनारे अपने खेत के पास रोज की तरह टहल रहे परसौनी थाना के गिसारा गाँव वार्ड 13 निवासी पुर्व मुखिया सह राजद नेता अशोक कुमार  (55 वर्ष) को अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

घटना की सुचना मीलते ही सर्कील इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, नगर थाना प्रभारी प्रभात रंजन सक्सेना, परसौनी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के आलावा  बेलसंड थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचा। जहाँ कागजी प्रकिया पुरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

राजद नेता के हत्या की सुचना मीलते ही सीतामढी एम पी सुनील कुमार पिन्टू, राजद विधायक सुनिल कुमार, बेलसंड विधायक प्रतिनिधि सह जदयू जिलाध्यक्ष राणा रंधीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या मे स्थानीय सभी पार्टी के नेता सदर अस्पताल पहुंच घटना की निंदा कर अपनी पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे है।


बता दे कि मृतक पुर्व मुखिया सह राजद नेता अशोक कुमार रोज की तरह रविवार को लखनदेई नदी के किनारे अपने खेत के समीप टहलने गये थे तभी पुर्व से घात लगाये अपराधियों तावरतोर तीन गोली मार हत्या कर दिया। गोलियों की आवाज़ सुन स्थानीय लोगो ने परिजन को सुचना दे आनन फानन मे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एक सर मे दूसरा सीना मे व तीसरा पीठ मे गोली लगी है।पत्नी रानी देवी, बेटी जीया गुप्ता का रो रो कर हाल बेहाल हो गया है एक पुत्र है ज्योति कुमार जो पटना मे प्राईवेट से इंजीनियरिंग कर रहे है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.