Breaking News

सारण : सारण की बेटी रचना पर्वत को दिल्ली में मिलेगा राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान

-
कहते हैं जब मन में विश्वास हो तो संघर्ष के कठिन रास्ते भी काफी आसान लगने लगते हैं। रक्तदान के क्षेत्र में क्रांति लाने एवं युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित एवं जागरूक करने के लिए फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सक्रिय सदस्य एवं रामानंद पर्वत व फुलमति देवी की सुपुत्री रचना पर्वत को राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया है। 13 अक्टुबर को दिल्ली के अंध्रा भवन में इन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल यूथ अवॉर्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री किरण रिजुजी, भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री श्री रामदास अथावाले, भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री श्री जे किशन रेड्डी एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल श्री अमलोक रत्न कोहली उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि रचना पर्वत अब तक 20 बार रक्तदान कर चुकी है। साथ ही साथ आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर रक्तदान के प्रति प्रेरित करती रहती है। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु इन्हें जिले स्तर पर 10 प्रभावशाली महिलाओं में सम्मिलित कर अपराजिता सम्मान से नवाजा जा चुका है। उत्तरी दहियावां टोला स्लम बस्ती में फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की मुहिम पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया से जुड़कर निशुल्क शिक्षा देती हैं। रचना एक वेटलिफ्टर भी है। ये राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार खेल चुकी है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट वेटलिफ्टर चैंपियनशिप घोषित किया जा चुका है एवं राज्य स्तर पर 7 बार बेस्ट वेटलिफ्टर चैंपियनशिप घोषित किया जा चुका है। इनके सामाजिक कार्यों को मान्यता देने हेतु सारण जिला अधिकारी द्वारा प्रेरणा दूत पुरस्कार से नवाजा जा चुका है एवं राष्ट्रीय स्तर पर बिहार पुलिस महानिदेशक द्वारा द अचीवर अवार्ड से नवाजा जा चुका है ।
चयन होने पर राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक डॉ• विद्या वाचस्पति त्रिपाठी, नारायण कॉलेज गोरियाकोठी के प्राचार्य डाॅ•प्रमेन्द्र रंजन सिंह, फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष मन्टु कुमार यादव, सचिव रणजीत कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, मकेसर पंडित, सोनाली सिन्हा, क्षमा ,डॉ अंजली सिंह, रितु रश्मि ऋतुराज, नेहा पांडे, संजीव चौधरी, प्रियंका कुमारी, मोहम्मद शमशाद, विवेक कुमार, रोशनी रोशन, दीपा कुमारी, मेहनूर फातमा, नूर शमा, ममता कुमारी, ऐश्वर्या भारती, लवली सिंह, निधि शर्मा, अमृत कुमार भक्त, शालू जायसवाल, मनीषा कुमारी, रोशनी श्रीवास्तव, सत्यानंद कुमार, प्रत्यूष कुमार, राहुल कुमार , नीतू कुमारी, सुनीता कुमारी, सनी सुमन, सोनी कुमारी, मनीष कुमार सिंह, रंजन कुमार, कौशिक नेहा, सृष्टि कुमारी, सृजना कुमारी, इंजीनियर कुमार राम, दुलार माझी, कृष्ण मोहन ,गजेंद्र कुमार सिंह, निशा कुमारी गुप्ता, अरुण कुमार दुबे, रितिका कुमारी, विश्वजीत कुमार, हेम पुष्प कुमारी, संध्या कुमारी, हर्षित कुमार, मनीषा कुमारी, सविता कुमारी, अरविंद कुमार शर्मा, रिट्ज एवं सैकड़ों सदस्यों ने बधाई दी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.