Breaking News

चंपारण के सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को गया में मिला "मगधरत्न यूथ आईकॉन अवार्ड

मगध में "यूथ आईकॉन अवार्ड" से नवाजे गये सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र
गया में मगध रत्न से सम्मानित हुए, चंपारण के लाल सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र
चम्पारण का मधुरेन्द्र बिहार कला जगत में एक अद्भुत कलाकार हैं- श्रवण कुमार
गया के गांधी मैदान से सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने दिया था, हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण : हिंदुस्तान में बिहार और झारखंड कि सीमा और फल्गु नदी के तट पर बसा पिंड दान के लिए दुनियां भर में प्रसिद्ध भगवान बुद्ध की ज्ञान तप और शांति की भूमि में स्थापित नगरी बिहार राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर गया के गांधी मैदान में 23 अक्टूबर बुधवार की संध्या पर कला व संस्कृति के क्षेत्र में बालू के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर बिहार का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने वाले युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को "मगध रत्न यूथ आईकॉन अवार्ड" से सम्मानित किया गया। इसको लेकर पूरे चंपारण में खुशी की लहर हैं। वही इनके पैतृक गांव बिजबनी घोड़ासहन में भी लोंगो ने अपने अंदाज में इस लाल के कमाल के लिए खुशी जाहिर करते भूरी-भूरी प्रशंसा कर चर्चा का विषय बना हुआ है। 


सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बताया कि मगध की धरती पर पुरस्कार पाकर अपनी खुशी जाहिर करते सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने कहा कि यह तमाम मेरें चाहने वाले लोगों का स्नेह और प्यार हैं। मैं एक माध्यम हूं, यह अवार्ड पूरे चंपारण के लोगों का सम्मान हैं।


बता दे कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य सांस्कृतिक मंच के बायीं ओर पूर्वी चंपारण जिले के बिजबनी घोड़ासहन निवासी विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने हिंदु और मुस्लिम की विशाल आकृति बालू पर उकेर कर एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया था। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोग अपने सेलफोन में सेल्फी लेते नजर आ रहें थे। 


मौके पर पहुंच गया बिहार सरकार के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, एमएलसी खालिद अनवर, गया विधायक राजू वर्णवाल, मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव, वसीम नैयर, आबिद,सहित सैकड़ों ने लोगों ने मधुरेन्द्र की कलाकृति की प्रशंसा कर अवॉर्ड पाने के लिए बधाई दी। इधर ग्रामीणों में जिप सिमा जायसवाल, पूर्व जिप शंकर प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी रामपुकार सिन्हा, प्रभुनारायण, डॉ राजदेव प्रसाद, डॉ मुरारी गुप्ता, रामप्रीत साह, गौरीशंकर साह, गिरधारी गुप्ता, जाहिद सहित सैकड़ों लोगों ने मधुरेन्द्र बधाई दिया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.