Breaking News

पूर्वी चम्पारण : धनतेरस के शुभ अवसर पर S.A.V. विद्यालय में हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

एम० कुमार, रामगढ़वा।
धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को रक्सौल के उच्चतम शिक्षण संस्थान "एस.ए.भी स्कूल में वर्ग नर्सरी से दशम वर्ग के सैकड़ों छात्र चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुआ। जिसमें सभी छात्रों ने स्वविवेक से अपने अपने कला-कौशल का चित्रण के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके उपरांत निर्णायक मंडल तथा मुख्य अतिथियों में लायंस क्लब अॉफ रक्सौल के अध्यक्ष लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार एवं सचिव सह डिस्ट्रिक्ट 322E कैबिनेट ज्वांइट पि.आर.ओ शम्भु प्रसाद चौरसिया के द्वारा सर्वश्रेष्ठ चित्रण करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।

वही चयनित प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.राजीव रंजन तथा लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने अपने हाथों से छात्रों को मेडल पहनाकर उत्साहित किया। साथ हीं प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी के लिए चयनित प्रतिभागियों को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। 

वही बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री चौरसिया ने बताया कि हार के आगे जीत की परिभाषा समझाते हुए दीपोत्सव" की मंगलकामनाओं के साथ प्रोत्साहित किया।  उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सह लायंस क्लब अॉफ रक्सौल के भूतपूर्व सचिव साइमन रेक्स,डायरेक्टर सह पत्रकार अशोक कुमार सिंह,अरविंद कुमार के अतिरिक्त समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा अभिभावक भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.