Breaking News

जल-जीवन-हरियाली को लेकर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन एवं बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री ने लाइव टेलिकास्ट कर किया सीधा प्रसारण

एम० कुमार, रामगढ़वा।
जल-जीवन-हरियाली अंतगर्त विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन शनिवार को सुबह 10:50 बजे से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्बारा टीवी पर लाइव टेलिकास्ट पर सीधा प्रसारण किया गया हैं।मुख्यमंत्री जी का लाइव टेलिकास्ट रामगढ़वा प्रखंड के ई.किसान भवन के परिसर में शनिवार को प्रखंड प्रमुख शिवकुमारी यादव द्बारा लाइव टेलिकास्ट मुख्यमंत्री जी का जल जीवन-हरियाली के बिन्दुओं पर सीधा प्रसारण प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ देखी। वही प्रखंड स्तरीय 15 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्बारा गांवों में डीटीएच टीवी लगाकर लाइव टेलिकास्ट प्रसारण ग्रामीणों को दिखाया गया।

उक्त बातों की जानकारी प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को देते हुए कहा कि जल जीवन हरियाली के योजनाओं पर विशेष रूप से बातों की जानकारियां प्राप्त हुई है।

वही अंचल सीओ उमेश कुमार ने बताया कि जल जीवन हरियाली के योजनाओं पर 11 विभागीय जैसे-ग्रामीण विकास, नोडल विभाग, बिजली पर जानकारी, वन पर्यावरण, जन-सम्पर्क विभाग, लघु सिचाई विभाग इत्यादि विभागों की जानकारियां लाइफ टेलिकास्ट पर सुना गया हैं। मौके पर मनरेगा पीओं आश्वनी कुमार, प्रखंड सं० पर्यवेक्षक पप्पू कुमार, सिचाई विभाग पदा० सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण लोग लाइफ टेलिकास्ट प्रसारण में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.