Breaking News

रामगढ़वा में भाजपा जिला महिला मोर्चा महामंत्री के घर में हुई चोरी, परिवार सदमे में

एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़वा वाडं न० 12 में चोरी का शिलशिला थम नही रहा हैं। वही छ: महीने पहले रामगढ़वा थाना चकुदार के संबंधी के परिवार एसएसबी के घर में चोरी हुआ, लेकिन अभी तक थाना के द्बारा कोई छानबीन नही की गई। उक्त बातों की जानकारी ग्रामीणों ने दिया। वही वाडं न० 12 के निवासी सोनालाल प्रसाद के पत्नी  भाजपा जिला मोर्चा महिला महामंत्री रूपा राज कुमारी के घरों में शुक्रवार को रात्रि में चोरों ने चोरी कर नौव-दो-ग्यारह हो गये। उक्त बातों को पुष्टि करते हुएं निवासी रूपा राज कुमारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को लगभग 10 बजे रात्रि को खाना खाकर सभी परिवार सोने चले गयें थे, उस दिन मेरे तीन लड़की और एक लड़का पढ़ाई कर गोरखपुर से सत्याग्रह ट्रेन से शाम को घर आएं हुएं थे। मेरे घर के अन्दर महीनों से दिवाल जोड़ाई काम चल रहा हैं जिसके कारण से अभी भी घरो के अन्दर दो-तीन दरवाजे पर गेट नही लगा हैं।


विस्तार रूप से उन्होंने बताया कि मेरे मेन गेट के सटे पूर्व प्रधानाध्यापक हरिनारायण पड़ित जी के चारदीवारी हैं जो उसी के रास्ते चोर चहरकर ऊपर से नीचे खुले दरवाजे में रखे बैंंग और पेटी  लेकर भागा तो सनसनाहट से  बड़ी बेटी जागी और पीछा किया तो दो नवयुवक लड़का पीछे की पहचान से देखा कि लोकल लड़के होगे। पहचान में देखा कि उजला टी-सर्ट और उसका बाल रंगा हुआ हैं।


उन्होंने कहा कि बैग और पेटी में रखे जरूरत मंद कागज,अपने माईके से लगभग 50,000 हजार रूपये लायें थे कि कुछ अगल-बगल से बेटियों की पढ़ाई में कर्ज लियें थे और मंगलसूत्र, चाँदी का पायल, ज्वेलरी, तथा दो-तीन मोबाईल के सहित किमती कपड़े रखे थे,जो चोरो ने लेकर भाग गया। वही पति सोनालाल प्रसाद ने बताया कि शनिवार को सुबह पाँच बजे दिलीप सहनी के पोखरा के आंट पर बैग फेका हुआ था जो खाली था।


उन्होंने खबर लिखने तक कहा कि करीबन रात्रि एक बजे की घटना हैं और रात्रि तीन बजे से सुबह नौव बजे तक थानाध्यक्ष के पास फोन किया,लेकिन कोई जाँच पड़ताल नही किया गया और ना ही मेरे घरों पर पुलिस छानबीन किया। मौके पर भाजपा आरटीसेल संयोजक राहुल मोदनवाल मौजूद थे।
पुष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठन ने बताया कि तीन-चार दिनों से बुखार से पीड़ित हैं और घरों में चोरी की गई महिला के दियें गयें आवेदनों पर पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई हैं जल्द चोरो की तलाशी जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.