Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रक्सौल में चौरसिया (बरई) समाज सेवा संघ कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक सम्पन्न

एम० कुमार, रामगढ़वा।
रक्सौल में हषोल्लास के साथ शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 7 अक्टूबर को कोईरिया टोला मेन रोड में चौरसिया हार्डवेयर प्रतिष्ठान परिसर में भव्य भंडारा(प्रसाद वितरण) मातारानी के भक्तजनों के बीच आयोजित करने का सर्व सम्मति संघ के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय चौरसिया महासभा शम्भु प्रसाद चौरसिया कि अध्यक्षता में उपाध्यक्ष हृदेश चौरसिया, सचिव राजेश्वर चौरसिया, सहसचिव सुरेन्द्र चौरसिया, संगठन सचिव ई.निशांत प्रवीण चौरसिया, गोरख चौरसिया, रामबाबू चौरसिया, संतोष चौरसिया तथा छोटेलाल चौरसिया कि उपस्थिति मे निर्णय लिया गया।

 संघ के अध्यक्ष चौरसिया ने बताया कि हषोल्लास के साथ पर्यावरण संरक्षण कि दृष्टि से चौरसिया (बरई) समाज सेवा संघ रक्सौल द्वारा पूर्ण रूप से 'सिंगल यूज' होने वाले सामग्रियों का बहिष्कार किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.