रक्सौल जाने वाली NH 527D पर सड़क दुर्घटना में एक विदेशी समेत दो जख्मी
पीयूष शरण, सुगौली/पू च।
स्थानीय थाना से होकर रक्सौल जाने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ 527 डी पर बडहरवा चौक पेट्रोल पम्प के पास हुई सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को एक विदेशी नागरिक समेत दो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए।
घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल इंग्लैंड के यॉर्क शायर के बैंक फिल्ड के 8 मिलांस निवासी अपने पत्नी के साथ बुलेट संख्या जी ए ओ 5 एम 4999 से रक्सौल होकर नेपाल टूर पर जा रहा था। घटनास्थल पर जैसे ही पहुंचा कि पीछे से आ रहे पलनवा थाना के पखनाहिया निवासी विक्की कुमार की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें पॉल गौड़ासे और विक्की बुरी तरह से घायल हो गया।
जिसमें इंग्लैंड निवासी पॉल का बायां पैर टूट गया। वहीं विकी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल विदेशी नागरिक का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक प्राथमिक उपचार डॉ विनय शंकर सिंह के द्वारा किया गया। साथ ही उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए समुचित उपचार के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया।जबकि दूसरे घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.