Breaking News

सारण : ई औषधि पोर्टल पर बैकलॉग 26 अक्टूबर तक अपडेट करने सिविल सर्जन ने दिया निर्देश

छपरा। 

-
ई औषधि पोर्टल पर 26 अक्टूबर तक बैकलॉग को अपडेट करने का सिविल सर्जन ने निर्देश दिया है। जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में आयोजित जिले के सभी फार्मासिस्ट की बैठक में निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि ई औषधि पोर्टल पर डीवीडीएमएस सॉफ्टवेयर पर दवाओं के भंडारण,वितरण  का डाटा अपलोड करना है। परंतु पिछले दो माह से इस पर फार्मासिस्टों के द्वारा डाटा अपलोड नहीं किया जा रहा है। बैकलॉग डाटा अपलोड करने के लिए 21 से 26 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में बैकलॉग पूर्ण कर लेना है।   सिविल सर्जन ने कहा कि ई औषधि पोर्टल पर दवाओं के भंडारण तथा वितरण अपडेट करने का मुख्य उद्देश्य है कि प्रखंडों में कौन सी दवा कितनी मात्रा में उपलब्ध है, इसकी वास्तविक स्थिति का पता ऑनलाइन जिला व राज्य स्तर के अधिकारी लगा सकेंगे और जरूरत के मुताबिक दवाओं का आवंटन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उपलब्ध तथा वितरित दवा और जिला से आवंटित दवा का ब्यौरा अपलोड करना है । बैठक में जिला मूल्यांकन सह अनुश्रवण पदाधिकारी भानु शर्मा, केयर इंडिया के डॉ विश्वास कुमार, सहायक औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी सरिता यादव ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.