पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में कुशल युवा (KYP) कार्यक्रम के तहत पदाधिकारियों ने छात्रों को दिया प्रमाण-पत्र
एम० कुमार, रामगढ़वा
हिंदुस्तान लेटीक्स फैमिली ट्रस्ट के माध्यम से सरकार के सात निश्चय योजना के तहत "कुशल युवा कार्यक्रम (KYP)" के तहत शुक्रवार को रामगढ़वा ब्लॉक कैंपस में छात्रों का प्रमाण-पत्र वितरण मुख्य अतिथि सह् प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी उमेश कुमार, एवं भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व
हिंदी सलाहकार भारत सरकार अर्जुन सिंह भारतीय तथा उपस्थित गणमान्य लोगों के नेतृत्व में उत्तीर्ण छात्र -छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। वही बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने सम्बोधित करते हुएं उपस्थित गणमान्य लोगों व छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही छात्रों को बताया कि ऐसा ही सीढियों की तरह आगे बढ़ेंतें रहें जरूर एक दिन ही कामयाबी के साथ बड़ी सफलता मिलेगी।
वही कार्यक्रम संचालन केन्द्र समन्वयक राहुल मोदनवाल ने बताया कि आज के वितरण समारोह मे 127 बच्चों के बीचों मे प्रमाण पत्र वितरण किया गया हैं और टॉपर बच्चों में ज्यादा उपस्थिति वाले बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया गया हैं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अरविन्द पांडेय, चन्द्रिका प्रसाद (मुखिया), जिला समन्वयक नवीन बागला, दीपक कुमार पटवा, अमरेंद्र कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.