Breaking News

पूर्वी चम्पारण : बीडीओ ने किया बीएलओ की बैठक, लिया गया वापस त्याग-पत्र

एम० कुमार, रामगढ़वा।

  • समान काम, समान वेतन और शिक्षकों की अन्य मांगो  को लेकर बीएलओ ने रामगढ़वा प्रखंड ई.किसान भवन के परिसर में कई बैठकों को बहिष्कार की। जिलाधिकारी के  निर्देशानुसार पत्र के आलोक में प्रखंड स्तरीय सभी बीएलओ को सूचनार्थ प्रेषित कर अंतिम चरण में शुक्रवार को प्रखंड ई. किसान भवन के परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बीएलओ की बैठक हुई।


वही बैठक को सम्बोधित करते हुएं बीडीओ ने बताया कि आपलोगों ने कई बैठको को बहिष्कार किया और अभी तक लम्बे कार्य करने के लिए पड़ी हुई हैं। चुनाव की घड़ी नजदीकी आ रहा है कृपया आपलोग अपने-अपने क्षेत्रों की जिम्मेवारी जल्द लिया जायें।


वही प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष सह बीएलओ मो० तुफैल के नेतृत्व में सभी बीएलओ ने दिये गयें त्याग-पत्र को वापस लिया। बीएलओ ने बीडीओ को कहा कि  महोदय जी पहले की तरह काम किया जाऐगा और रूके हुएं कार्य को भी पुरा किया जायेगा। मौके पर नसीम अहमद, संदेश मिश्रा, हिरदेश्वर प्रसाद, राकेश कुमार, हैदर अली, राघव शरण, संदीप कु० सिंह विनीत कुमार सहित उपस्थित बीएलओ मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.