Breaking News

"आईकॉन ऑफ चंपारण" अवार्ड से पुरस्कृत हुए सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र

कला संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को किया गया सम्मानित।


मोतिहारी, पूर्वी चंपारण : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह अंतर्गत नगर भवन मोतिहारी के सभागार में आयोजित कपल अवार्ड कार्यक्रम के मंच से सोमवार की शाम में पूर्वी चंपारण जिले के बिजबनी घोड़ासहन निवासी प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को कला संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आईकॉन ऑफ चम्पारण अवार्ड देकर संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। वही जिले के एसएसपी हिमांशु शेखर ने कहा कि मधुरेन्द्र अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सभी तरह के सामाजिक कार्य क्षेत्र में असाधारण काम कर युवाओं को जागरूक करते रहते हैं।

बता दे सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र आये दिन बड़े-बड़े सरकारी आयोजन, महत्वपूर्ण तिथियों तथा देश विदेशों में हुये प्राकृतिक घटनाओं व ज्वलन्त विषयों पर तुरंत अपनी कला का बिंदास प्रदर्शन कर समाज को एक नया संदेश देते हैं।


गौरतलब हो मधुरेन्द्र कुमार  कला संस्कृति के दुनियां में राष्ट्रपति संम्मान, इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल सम्मान, बिहार गौरव सम्मान, बेस्ट ऑफ ईयर अवार्ड, बिहार रत्न, चम्पारण गौरव अवार्ड, वैशाली गणराज्य सम्मान, आम्रपाली सम्मान, मिस्टर चम्पारण अवार्ड, बौद्ध स्मृति सम्मान व शाहिद सम्मान सहित सैकड़ों अवार्ड लेकर पुरे विश्व में अपनी पहचान स्थापित कर अपने गांव और देश नाम अंतराष्ट्रीय फलक पर रौशन किया  हैं। 


मौके पर समाजसेवी प्रो कर्मात्मा पांडेय, प्रो अरुण पांडेय, आलोक कुमार, डॉ हिना चंद्रा, कुमार तेजस्वी, कुमारी एश्वर्या, मुन्ना गिरी, मिठू गुप्ता, सुधांशु पांडेय, संतोष कुमार, ई.अरुण कुमार, सहित सैकड़ों लोगों ने पुरस्कार मिलने पर मधुरेन्द्र को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.