Breaking News

सारण : जल जीवन हरियाली पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

पनालाल कुमार
-
सारण। जिला अधिकारी श्री सुब्रत कुमार सिंह ने छपरा स्थित एकता भवन में जल जीवन हरियाली विषय पर आधारित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता बापू की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से  सारण जिला के भी बृहद रूप से जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का आरंभ किया जाएगा । इसके लिए रूपरेखा बना ली गई है । इस अवसर पर प्रखंड से पंचायत स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी । केवल मनरेगा के तहत पाँच सौ से अधिक योजना योजनाओं को चयन किया गया है ।जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के पाँच अवयव है । जल ग्रहण ,वृक्षारोपण ,वैकल्पिक फसल ड्रिप सिंचाई जैविक खेती, बिजली की बचत एवं जन आन्दोलन ।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव को देखते हुए पर्यावरण को बचाने के जो मानक है, उसपर तेज़ी से कार्य किया जाएगा । इसके लिए जल निकाय को सुरक्षित एवं सरंक्षित करने तथा बृहद स्तर पर बृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । एरियल सर्वे से प्राप्त सूची एवं स्थलीय सर्वे के आधार पर सभी तलाब, पोखर, आहर,पइण,एवं कुँवा जो प्राकृतिक जलस्त्रोत है को आतिक्रमन मुक्त किया जाना है । इसके लिए जन जागरूकता भी चलाई जाएगी तथा जिला स्तर से सभी संस्थान उपलब्ध कराया जाएगा  । इसमे प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी ।
जिलाधिकारी ने कहा कि बृक्षारोपण का कार्यक्रम वन विभाग एवं मनरेगा की द्वरा चलाया जा रहा है ।इसके लिए निर्धारित लक्ष्य को भी प्राप्त किया जाएगा ।
जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र  में ड्रिप सिंचाई जैविक खेती एवं वैकल्पिक फसल के उपयोग हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा । बिजली की बचत भी एक लक्ष्य है ।इसके लिए सरकारी कार्यालय में बिजली की खपत संदर्भित माह में आधा करने पर बल दिया गया ।
जिलाधिकारी के द्वरा कार्यशाला में जल के एक एक बूंद का महत्व बताया गया और कहा गया कि पानी की बर्बादी को रोकने एवं जल संचयन हेतु प्रयास किया जाना जरूरी है । इसके लिए व्यापक जागरूकता  अभियान चलाया जाएगा । जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए चॉकलेट रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण जरूरी है 2 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे चुनाव के विषय में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एक कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सुनिश्चित करेंगे कि कोई अतिक्रमण नहीं हो कल क्रम की शुरुआत के समय स्थानीय लोगों को भी शामिल कर साल अक्टूबर से आरंभ हो रहे कार्यक्रमों की भूमिका के बारे में बताया गया तथा उसे जन आंदोलन का रूप देने का जरूरत बताई गई । कलसाला का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सारण के द्वारा किया गया विकास आयुक्त श्री आदित्य प्रकाश ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से 2 अक्टूबर से प्रारम्भ किया जा रहा है कार्यक्रमो की जानकारी दी ।अपर समाहर्ता श्री अरुण कुमार जिला कृषि पदाधिकारी ,प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी बनियापुर ,एकमा ,नगरा जिलाधिकारी जलालपुर ने भी कार्यशाला उपस्थित  पदाधिकारी एवं कर्मी को सम्बोधित  किया ।
प्रशिक्षु आईसीएस श्री बैभव श्रीवास्तव जो इस सम्पूर्ण का पर्यवेक्षण कर रहे हैं।द्वरा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।
इस अवसर पर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों अंचलाधिकारी एवं जीविका दीदी  बड़ी संख्या में उपस्थित थी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.