रामगढ़वा : पुलिस ने एक व्यक्तिय को शराब के नशे में किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एम० कुमार, रामगढ़व।
बुधवार मध्यरात्रि को गस्ती के दौरान स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला बोल्डरवा सेमरा के समीप एनएच 28 सड़कों के किनारे एक व्यक्ति शराब के नशे की धुंध में बाइक से गिरा पड़ा हुआ था। जिसको थाने में लाया गया।
इसकी पुष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने गुरुवार को बताया कि सूत्रों के अनुसार गस्ती के दौरान में एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। जिसको होश में लाया गया। जिसके हाथों के हथेलियों पर चोटे थी, जिसका इलाज स्वास्थ्य केन्द्र पर की गई। वही अपना नाम और पता बताया कि अहिरौलियां टोला, रक्सौल के निवासी चीनी राम के पुत्र भुवन राम बतायी गई हैं। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य सरकार के नियमानुसार मद्द-निषेध उत्पादन उल्लंघन के तहत भुवन राम को गिरफ्तार किया गया साथ ही एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत मोतिहारी जेल भेज दिया गया हैं। मौके पर एसआई रामाशंकर यादव सहित सैप-जवान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.