सारण : कौटिल्य जी एस अकेडमी में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस
अर्जुन सिंह, सारण।
शिक्षक के कंधों पर होता है संपूर्ण राष्ट्र के निर्माण का भार: नागेन्द्र सर
![]() |
| - |
छपरा शहर में काशी बजार में स्थित कंपटीशन के विद्यार्थियों के लिए पहली पसंद जहां अद्भुत टीचिंग शैली द्वारा सभी विषयों की तैयारी कराया जाता है। कैम्पस में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में भाषण-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था के डाएरेक्टर नागेन्द्र सर ने बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमें श्री राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अपने अथक प्रयासों से एक अध्यापक व उपराष्ट्रपति के पदों पर रहते हुए समाज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही नवीन सर ने बताया कि शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, शिक्षक के कंधों पर पूरे राष्ट्र के निर्माण का भार होता है। इस अवसर पर छात्रा शिवानी कुमारी, पिंकी कुमारी,रीमा कुमारी, छात्र परीचय कुमार मिश्रा, मंतोष, रवि,अंकित, विपिन, रश्मि कुमारी, ज्योति कुमारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.