रामगढ़वा : ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर बीडीओ ने किया सचिव एवं मुखियों की बैठक
बिहार सरकार मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के अंतर्गत व जिलाधिकारी के आदेशानुसर प्रखंड कृषि ई. किसान भवन के परिसर में शुक्रवार को ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव एवं मुखियों की बैठक की गई। बैठक को संम्बोधित करते हुएं साथ ही सचिव एवं मुखियों को निर्देश देते हुएं बताया कि हर हाल में अपने-अपने पंचायतों में जाकर मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के अंतर्गत कार्य को सफल बनायी जाएं और गांवो में जाकर ग्रामीण लोगों को भी प्रेरित कर उज्जवल की कामना करेगें।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में जल जीवन हरीयाली, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन तथा गली नली एवं जल नल से संबंधित आयोजन में कमी पाई गई तो सख्त कार्रवाई किया जाऐगा। इस वृक्षारोपण में जामुन, आम, कटहर, अमरूद जैसे अन्य वृक्षारोपण लगाएं जाएं साथ ही पानी का छिड़काव भी किया जाएं। मौके पर मुखिया चन्द्रिका प्रसाद, शिवचंद्र यादव,मो० अली,जेड अहमद,यासमीन खातुन,पंचायत समिति पति फिरोज आलम सहित उपस्थित प्रखंड स्तरीय सचिव व मुखिया मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.