Breaking News

पूर्वी चम्पारण : शादी का झांसा दे दो माह तक किया यौन शोषण

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।


-
शादी का झांसा देकर लगभग 2 महीना तक यौन शोषण करने वाले युवक को घोड़ासहन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक घोड़ासहन बाजार के गांधीनगर निवासी मोहम्मद सोयब का पुत्र मोहम्मद फिरोज बताया गया है। मामले को लेकर गांधीनगर के ही रहने वाली एक युवती के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई  गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया और दिल्ली कोर्ट में शपथ पत्र तैयार कर शादी हो जाने की बात बता लगभग 2 महीने तक यौन शोषण किया गया और फिर दिल्ली में ही छोड़कर युवक भाग आया। किसी तरह घोड़ासहन पहुँच युवक से बात की। परन्तु युवक ने अपने साथ रखने से साफ़ मना कर दिया। वही स्थानीय पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद युवती को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.