पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में गुंज उठी गणपति बाबा मोरया की नारे, निकाली गयी जलयात्रा
जाने-माने गुरूचार्य पंडित सत्येन्द्र मिश्रा जी का पूजा आशिर्वाद महत्वपूर्ण
हर्षोल्लास के साथ हर साल की भांति इस साल का 12 वर्ष की गणेश पूजा पहले की अपेक्षा अनुसार इस बार नये नियमानुसार गणपति बाबा मोरया श्री गणेश जी का पूजा स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा दही बाजार के परिसर में एकता गणेश पूजा समिति के द्बारा रविवार को घोडा़,गांजे-बाजे मधुर भक्ति गीत नारे के साथ गणपति बाबा मोरया झुमते हुएं सैकड़ों की संख्याओं में कुवांरी लड़कियां व महिलाओं ने जलयात्रा निकाली गई। बता दे कि रामगढ़वा वासियों ने सुबह से ही अपने-अपने दरवाजे पर साफ-सुथरा कर अबीरों से रंगोली बनायी गई।
वही जलयात्रा दही बाजार से लेकर थाना चौक,शंकर मंदिर,रामजानकी मंदिर,ब्लौक होते हुएं तिलावे नदी में पूजा-पाठ कराकर जलाभिषेक किया गया।वही जलयात्रा के दौरान में चौक चौराहे की अपेक्षा शंकर मंदिर के पास सुकेश कु०, गोलू कु०, मुन्ना कु०, राहुल कु० व नवजवान भक्तों के सहयोग से शरबत पानी,केला,सेव की व्यवस्था किया गया।
पूजा आर्चाय जाने-माने पंडित सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि किसी भी देवी-देवताओं को पूजा करने से पहले सबसे पहले उनको निमंत्रण देने के लिए जलयात्रा से निकाली जाती हैं कि भगवान लोग खुश होकर आवें और श्रद्धा भक्ति से पूजा-आर्चना करने से सुखमय प्रदान मिलती हैं और कल यानी सोमवार को गणेश महाराज जी का विधि पूजा व्यवस्था के अनुसार पट्ट दरबार खोला जाऐगा और उसी दिन का प्रसाद लेना महत्वपूर्ण माना जाता हैं।साथ ही यह पूजा लगातार 5 सितम्बर तक सुबह-शाम पूजा आर्चना किया जाऐगा। गणेश जी की आरती में भाग लेकर अपनी मनोकामना को सफल बनावेगें।वही पूजा समिति संरक्षक एवं समाजसेवी प्रभु प्रसाद ने बताया कि गणेश महाराज जी का 6 सितम्बर दोपहर को गांजे-बाजे के साथ धुम-धाम से विसर्जन किया जाऐगा।
इस पूजा में पूजाकर्ता राजेंद्र प्रसाद(चावल दुकान), सुमन कुमार,जय प्रकाश कुमार,व रंजीत कुमार ने भाग लिये हैं।
मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष-मिलन प्रसाद, उपाध्यक्ष-रवि कुमार, सचिव-गुड्डू कुमार(रेल ब्रांड), कोषाध्यक्ष-कुलदीप कुमार, उपकोषाध्यक्ष-दीपू कुमार एवं सदस्य गण सहित जनप्रतिनिधि,थाना स्टाफ,सैकड़ों की संख्याओं में ग्रामीण लोगों ने जलयात्रा में मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.