सारण : युवा क्रांति ने प्राचीनतम मंदिरोंऔर पर्यटक स्थलों की सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाया
पनालाल कुमार, सारण।
![]() |
| - |
युवा क्रांति अध्यक्ष विजय राज ने कहा छपरा का शाह वनवारीलाल पंचमंदिर शहर के अति प्राचीनतम शिव मंदिरों में से एक है। यहां महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक व रूद्राभिषेक के लिए आते थे।एक एकड़ में फैले मंदिर परिसर में पहले श्रद्धालुओं मेला लगता था वतर्मान मे मंदिर प्रवेश द्वार के तुरंत पहले सड़क पर नालियों का पानी बह रहा है। जगह-जगह कूड़ा रखा हुआ है। मंदिर परिसर में भी गंदगी की भरमार था।
मंदिर परिसर में सफाई की व्यवस्था नगर निगम के अलावा मंदिर समिति को भी करनी चाहिए थी।लेकिन नही की युवा क्रांति ने सफाई का विड़ा उठाया और हो गई सफाई राजेश्वर कुअँर ने श्रद्धालुओं से अपील कि वे इधर-उधर पन्नी, दोना या अन्य कचरा न फेंके, निर्धारित स्थानों पर ही डालें। सफाई के तत्पश्चात मंदिर परिसर में फलदार और छायादार वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण के बाद एक सभा का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता सुधाकर प्रसाद ने की सभा को संबोधित करते हुए अरुण पुरोहित और लक्ष्मी नरायन गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियो का ध्यान आकृष्ट करते हुए अविलंब पुजारी के बकाया राशि का भुगतान कर मंदिर के नियमित साफ सफाई और जीर्णोद्धार का व्यवस्था करने की अपील की।वही
अर्जुन सिंह और विवेक चौहान ने कहा कि आज जो हम पेड़ देख रहे है वह हमारे पूर्वजों की देने है लेकिन पीढ़ी दर पीढ़ी पेड़ों की संख्या कम होती जा रही है। यही आज की पीढ़ी यानी हमारी जिम्मेदारी है पर्यावरण को संतुलित रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। केवल पौधा लगाने तक ही हमारा दायित्व पूरा नहीं होता हमें पौधारोपण कर उनकी देख रेख भी करना चाहिए। मंदिर के पुजारी अमित तिवारी ने रोपित वृक्षों को आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया।
सफाई और वृक्षारोपण मे मुख्य भूमिका निभाने वाले में , सुभाष पाण्डेय प्रमण्डलीय पदाधिकारी धनश्याम मिश्रा, सुभाष गुप्ता,रजनीश सिंह,सुधाकर प्रसाद, अरुण कुमार,रितेश गुप्ता,सागर गुप्ता,संस्कार, अमरनाथ जी, आदर्श तिवारी,गौतम बंसल,संतोष जी, आर्यन सिंह, विधु सिंह,राजेश गुड्डू, मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.