Breaking News

सीतामढ़ी: दिनदहाड़े अपराधियों ने एक भाजपा नेता को गोली मारी

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े अपराधियों ने एक भाजपा नेता को गोली मार दी है। घायल भाजपा नेता की पहचान शनिवार का थाना क्षेत्र के बड़ी मयूरवा निवासी राम बाबू सिंह के रूप में की गई है. उनकी पत्नी एक मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं. जानकारी के मुताबिक वह अपनी पत्नी को खैरा टोल विद्यालय में पहुंचाने जा रहे थे।


इसी क्रम में अपराधियों ने उन्हें रोककर गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई जख्मी रामबाबू सिंह को तुरंत शहर के नंदी पत मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति अभी चिंताजनक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनबरसा थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुटी है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने भाजपा नेता को रोक कर करीब से गोली मारी

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.