सारण : मशरक मे गहमा-गहमी मे रामाधार बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष
पनालाल कुमार, छपरा।
![]() |
| - |
मशरक प्रखंड के स्टेशन रोड कुशवाहा मार्केट के परिसर में शुक्रवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव गहमा-गहमी के माहौल में संपन्न हुआ।तीसरी बार रामाधार सिंह जदयू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गंगा महतो व चुनाव पर्वेक्षक बाल्मीकि पाठक की उपस्थिति में पार्टी के क्रियाशील सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।इसमें क्रियाशील सदस्यों ने प्रखंड अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया।चुनाव में उपस्थित नेतागण पश्चिमी पंचायत के अध्यक्ष अखिलेश स्वर्णकार,बंगरा बीडीसी कुमारी सविता सिंह,उमा प्रसाद,मीडिया प्रभारी दिलीप कुशवाहा समेत सैकड़ों की संख्या जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह ने निर्वाचित होने के बाद कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से बिहार की जनता संतुष्ट है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.