सारण : पोषण मेले में कुपोषण मिटाने का लें संकल्प:-सीडीपीओ
नवल किशोर यादव
![]() |
| - |
पानापुर (सारण) । मंगलवार को प्रखण्ड मुख्यालय के प्रांगण में पोषण मेेेले का आयोजन किया गया।मेले का आयोजन बाल विकास परियोजना पानापुर के द्वारा किया गया था।मेले में परियोजना की सभी सेेेविका एवं सहायिका ने अपने-अपने स्तर से कई प्रकार के व्यंजनों, फलोंं, सब्जियों आदि का स्टाॅल लगाई थीं ।जिसका मुुख्य उद्देश्य लोगों में पोषण के प्रति जागरूकता लाना है।इससे पहले चिकित्सा पदाधिकारी जे ए गोस्वामी तथा सीडीपीओ शशि कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर पोषण मेले का उद्घाटन किया ।उद्घाटन के मौकेे पर सीडीपीओ ने कहा कि समुदाय आधारित कार्यक्रमों यथा अन्नप्राशन, गोदभराई आदि में सभी सेविका बढ़-चढ़कर योगदान देें ।गर्भवती महिलाओं के मातृ वंदन योजना तथा बच्चियों के लिए कन्या उत्थान योजना केे लाभूकों का शत प्रतिशत आवेदन प्राप्त करेें ।सभी सेविका प्रतिदिन गृहभेट कर गर्भवती, प्रसूति, कुपोषित तथा अतिकुपोषित बच्चों को सही सलाह दे ताकि कुपोषण मुक्त भारत बनाया जा सके। आज पोषण मेले में संकल्प लें कि "कुपोषण को मिटायेंगे ,स्वास्थ्य भारत बनायेंगे"।चिकित्सा पदाधिकारी जेे ए गोस्वामी ने सेविकाओं सेे कहा कि प्रत्येक माह गर्भवती महिलाओं के जाॅच हेतु कैम्प का आयोजन किया जाता है ।आप सहयोग कर ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को कैम्प में भेेंजे ताकि उनका सही जाँच व सलाह मिल सके।मौके डाक्टर शम्भु जी,महिला पर्यवेक्षिका शिला कुमारी सहित सैकड़ो़ सविका तथा सहायिका उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.