सारण : संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में जनप्रतिनिधि आगे आएं
![]() |
| - |
छपरा : संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को जिले के परसा प्रखंड के परसौना पंचायत के परसादी गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ रजत किशोर सिंह ने की। कार्यशाला में मुखिया,सरपंच, वार्ड सदस्य, जीविका व विकास मित्र, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए। केयर इंडिया के जिला पोषण पदाधिकारी प्रणव कमल ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी है कि सभी गर्भवती महिलाए अस्पताल आएं। उन्होंने कहा कि आज अस्पताल के प्रसूति विभाग में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने ने कहा कि जो प्रसव घर पर या अस्पताल के बाहर होता है वह सुरक्षित नहीं है। बीडीओ ने मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, जीविका व विकास मित्र से अपील की कि सुरक्षित प्रसव के लिए अपने-अपने पंचायत की गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल भेजें। अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के साथ प्रोत्साहन राशि की भी सुविधा है। प्रसव के उपरांत माता और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाता है। नि:शुल्क एम्बुलेंस की सेवा दी जाती है।
संस्थागत प्रसव के बाद अस्पताल से बच्चे को जन्म प्रमाण पत्र भी निर्गत किया जाता है। मुखिया डॉ सविता कुमारी ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बीडीओ ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मौके पर डॉ अल्ताफ अंसारी, ऋषि कुमार रौशन, एल एस शीला कुमारी, कृष्णा साह उर्फ नेता जी, विक्रम कुमार, अवधेश राय, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, रानी देवी, सुमित्रा देवी, सोनी कुमारी, ज्ञांती देवी, ममता देवी आदि उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.