सारण : जल्द हो बीजों का वितरण: रंजीत
![]() |
| - |
अमनौर प्रखंड के किसान बीजों के लिए भटक रहे किसान कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर रंजीत सिंह ने वैकल्पिक खेती के लिए किसानों को आकस्मिक फसल योजना के तहत बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के उदासीन रवैये के कारण जिले में धान का आच्छादन कम हुआ है। डीजल अनुदान योजना के तहत करोड़ों का फंड तो है, लेकिन जरूरतमंद किसानों को समय पर डीजल अनुदान के रुपये नहीं मिले। जिले के कम वर्षा पात वाले प्रखंडों में विशेष ध्यान देते हुए आकस्मिक फसल योजना और डीजल अनुदान योजना का कार्यान्वयन शीघ्र कराया जाए। मौसम की मार झेल रहे गरीब और जरूरतमंद किसान योजनाओं का लाभ लेने के लिए दर-दर भटक रहे हैं पर उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.