सारण : एक बार फिर सारण से जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजु को मिला कमान
छपरा से पनालाल कुमार की रिपोर्ट
![]() |
| - |
जिले के नगर निगम के सभागार में आज शांतिपूर्ण तरीके से जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव कराया गया,जिसमे पूर्व जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू को सभी ने फिर से अपना नेता एवम अध्यक्ष चुना, 287 मत में से पूरे 287 मत मिले अल्ताफ आलम राजू को ।
पटना से आये पार्टी की ओर से प्रवेक्षक ने बताया कि 19 प्रखंडों के सभी जदयू के कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी ने अपने वोट के माध्यम से अल्ताफ आलम राजू पर फिर से भरोसा जताया।
वही इस भाड़ी जीत के बाद जदयू के वरिष्ट नेता बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल,शैलेन्द्र प्रताप सिंह,ओमप्रकाश सिंह,संतोष महतो, छोटेलाल राय, दिनेश सिंह ,वीरेंद्र नारायण यादवतपेश्वर सिंह,पूर्व विधान सभा प्रतियाशी वीरेंद्र बाबू,कुसुम रानी,छबिनाथ सिंह,सुचिन्द्र सिंह,अजय सिंह, मोख्तार, कमाल असरफ,
संतोष कुमार महतो सहित दर्जनों नेताओ ने निर्वाचित जदयू के जिलाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.