Breaking News

सारण : गोदरेज ने स्वर्णकारों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी

-
छपरा।चोरी और डकैती की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर गोदरेज ने छपरा में आयोजित आईबीजेए के मंच से स्वर्णकार भाइयों को जागरूक किया।जागरूकता प्रस्तुति में वर्तमान में होने वाले गैस कटर अटैक ,पावर ड्रिल गन पॉइंट अटैक के बारे में अवगत कराया गया ।पुरानी तिजोरीयां वर्तमान अटैक की तकनीक को रोकने में सक्षम नही है इसलिए कंपनी के अधिकारियों ने आभूषण व्यवसाय से जुड़े लोगों को उच्च श्रेणी की तिजोरी लेने की सलाह दी जो पूरी तरह से चोरी की घटनाओं को रोकने में सक्षम है ।
गन पॉइंट अटैक से निपटने के लिए गोदरेज में नई लांच की तिजोरी 'न्यूट्रॉनिक्स' के बारे में अवगत कराया जो स्मार्ट है और अटैक के समय गुप्त सूचना मैसेज के द्वारा दे देता है और ऑटोमेटिक फोन भी करता है जो नंबर उसके अंदर  संरक्षित किए जाते हैं ।इसके अलावा अगर दुकान बंद के बाद कोई चोरी का प्रयास करता है तो साथ में अलार्म भी बज जाता है जिससे चोर भयभीत होकर भाग जाता है। इसके अलावा उन्होंने स्पेशल स्किम और प्रस्ताव साझा किया ।

इस अवसर पर गोदरेज के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रतन थापा  रीजनल अधिकारी श्री विजय ठाकुर शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार श्रीवास्तव और स्थानीय वितरक अमरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.