सारण : पोषण माह में 22 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ जिले ने बिहार में हासिल किया दूसरा स्थान
• पोषण अभियान डैशबोर्ड से हुआ खुलासा
• नौ दिनों में 26000 से अधिक गतिविधियां हुई आयोजित
• जिले के सोनपुर में हुई सबसे ज्यादा गतिविधियां
• सदर प्रखंड भी दूसरे स्थान पर पहुंचा
![]() |
| - |
छपरा : जिले में 1 सितंबर से राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत हुई है, जो पूरे माह मनाया जाएगा। पोषण माह के दौरान होने वाली गतिविधियों को लेकर पूरे माह का कैलेंडर पूर्व में ही जारी किया गया है। साथ ही इस दौरान आयोजित होने वाली समस्त गतिविधियों को पोषण अभियान के डैशबोर्ड पर डालने के निर्देश भी दिये गए थे। जिसके अनुसार पोषण माह में शुरुआती 9 दिनों में 22.69 लाख लोगों की भागीदारी हुई है। इस उपलब्धि के साथ जिला राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं पहले स्थान पर रोहतास जिला है।
26 हजार से अधिक गतिविधियां आयोजित:
आईसीडीएस के सदर सीडीपीओ कुमार उर्वशी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण में निर्धारित गतिविधियों के आयोजन को लेकर पहले दिन से ही प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक जिले में कुल 26914 गतिविधियां आयोजित की गयी हैं। जिसमें 22.69 लाख लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए उन्हें जागरूक किया गया है।
इतने लोग हुए शामिल:
• गतिविधियां: 26914
• पुरूष: 4.76 लाख
• महिला: 5.97 लाख
• बालक: 5.27 लाख
• बालिका: 5.84 लाख
जिले में सोनपुर प्रखंड पहले स्थान पर:
राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत जिले में सोनपुर प्रखंड ने गतिविधियों के मामले में पहला स्थान प्राप्त किया। सोनपुर में अब तक 3933 से अधिक गतिविधियां आयोजित की गयीं है। वहीं दूसरे स्थान पर सदर प्रखंड है। सदर प्रखंड में अब तक 2628 गतिविधियां आयोजित की गयी हैं।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले होंगे पुरस्कृत:
सदर सीडीपीओ कुमार उर्वशी ने बताया पोषण माह अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। इसके लिए कर्मियों को इनसेंटिव भी देने का प्रावधान किया गया है। सरकार के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन होने वाले गतिविधियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है।
सामुदायिक गतिविधियों से पोषण पर जागरूकता :
पोषण माह के दौरान सामुदायिक स्तर पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का विशेष आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अन्नप्राशन दिवस, गोदभराई एवं प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस के आयोजन मुख्य रूप से शामिल है।
गृह भ्रमण पर बल:
आँगनवाड़ी सेविका अपने-अपने पोषक क्षेत्र में पूर्व नियोजित घरों का भ्रमण कर रही हैं। साथ ही कमजोर नवजात शिशु की पहचान, 6 माह से अधिक उम्र के बच्चों को ऊपरी आहार, महिलाओं में एनीमिया की पहचान एवं रोकथाम तथा शिशुओं में शारीरिक वृद्धि का आंकलन करने का कार्य कर रही हैं।
पोषण मेला का होगा आयोजन
पोषण माह अभियान के तहत जिलास्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया जायेगा। वहां पर पोषण के बारे में महिलाओं व बच्चों को जागरूक किया जायेगा। जिलास्तरीय पोषण मेला के बाद प्रखंडस्तरीय पोषण मेला का भी आयोजन किया जायेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। फिलहाल इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.