सारण : ब्रह्मपुर छपरा में जिक्र शोहदा-ए-कर्बला सम्पन्न
![]() |
| - |
छपरा : फलाह उल मुस्लिमीन कमेटी ब्रह्मपुर छपरा के जानिब से नौजवानान-ए-ब्रह्मपुर ने काफ़ी जोशों खरोश के साथ हर साल की तरह इस साल भी बाद नमाज ईशा जिक्र शोहदा-ए-कर्बला निहायत ही अदब व एहतराम के साथ मनाया गया। मजलिस का आग़ाज़ हाफिज तौहिद अखतर इमाम रज़ा-ए-आले रसूल मस्जिद ब्रहम्पुर छपरा ने तिलावत-ए-क़ुरान पाक से किया और हिन्दुस्तान के मशहुर शायर-ए- इस्लाम हाफिज अब्दुल वकील साहब, सलीम नाबीना साहब व साजिद छपरवी आदि ने नात व मनक़बत पेश किये इस मजलिस में स्थानीय ओलमा-ए- इसलाम व शायर-ए- इस्लाम के अलावा बाहर से आए हुए प्रसिद्ध ओलमा ए इस्लाम मौलाना नजरुद्दीन साहब, मौलाना इरफान अहमद अज़हरी साहब, मुफ्ती असगर साहब, और हिन्दुस्तान के मशहुर मुफ्ती सुलतान रजा़ साहब ने शोहदा-ए- कर्बला के किरदार पर संक्षेप में कई पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए फरमाया कि " हजरत इमाम हुसैन रदी अल्लाहु तआला अन्हु से मुहब्बत का तक़ाज़ा ये है की उनकें किरदार और विशेषताएँ को मुस्लिम समुदाय अपनी जिंदगी में दाखिल करें और बलिदान व त्याग के पैग़ाम को पुरी दुनिया में पहुँचाए और उस पर अमल करें।
मजलिस के अंत में हाफिज व क़ारी इजहारुल हक़ साहब ने दरुद व सलाम पेश किया और मौलाना फैयाज़ अहमद साहब इमाम सुलतानीया मस्जिद ब्रहम्पुर ने मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ फ़रमाया। इस प्रोग्राम में श्रद्धालुओं को खिचड़ा व शरबत का तबरूक तकसीम किया गया।
इस प्रोग्राम में साहेब खान, अरबाज़ खान, नवाज़ खान, जमाल खान, जावेद आलम खान, मुनीर अली, नसीम रज़ा खान, सुल्तान खान, असलम खान, जमशेद खान, जौवाद खान, नाज़िम खान, जफरूल हसन खान, हाजी आफताब आलम खान सहित सैकड़ों की तादाद में ब्रह्मपुर मुहल्ले के स्थानीय लोग शामिल हुए और सभी ने अल्लाह पाक से मुल्क में अमन चैन और आपसी सद्भाव की दुआ माँगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.