हंगामें के भेट चढ़ आमसभा, नही हो सका सेविका सहायिका का चयन
पन्नालाल कुमार, सारण।
पानापुर (सारण)सोमवार को थानाक्षेत्र के भोरहाॅ वार्ड एक में आँगनबाड़ी सेविका सहायिका के चयन हेतु बुलाई गई आमसभा हंगामें के भेंट चढ़ गया। दो पक्षों में हुए हंगामें के कारण सेविका सहायिका का चयन नहीं हो सका।मेधा सूची में दुसरे स्थान पर रहनेवाली आवेदिका चंदा पति विनोद कुमार पर तीसरी स्थान की आवेदिका रीमा कुमारी पति मुकेश कुमार के परिवारजन फर्जी सर्टिफिकेट होने का आरोप लगाया ।
साथ हीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि मेधा सूची के क्रमांक एक पर भी इसी आवेदिका द्वारा चंदा कुमारी के नाम से संस्कृत बोर्ड का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर आवेदन किया गया है।परिवारजनो यह भी आरोप लगाया कि मेधा सूची के क्रमांक दो पर जो आवेदन दिया गया है वह झारखंड आपेन स्कूल नाम के संस्थान का प्रमाणपत्र है।जबकि झारखंड में मैट्रिक का प्रमाणपत्र जारी करने वाला ऐसी कोई संस्था नहीं है।इससे पर्यवेक्षिका शिला कुमारी स्थानीय प्रशासन के साथ आम सभा में पहुँची ।
जब पर्यवेक्षिका ने आम सभा के पंजी पर हस्ताक्षर करने कहा तो लोगों ने कहा कि पहले सभी आवेदकों का विवरण बताईए।इसपर पर्यवेक्षिका ने कहा पहले हस्ताक्षर कर कोरम पूरा किया जाएगा ।जब कोरम पूरा होगा तब सभी आवेदनों के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा होगा।इस दुसरे पक्ष के लोग हंगामा करने लगे और कहा कि जबतक आप सभी आवेदकों का ब्योरा नहीं देगी तथा फर्जी प्रमाण पत्र वाले को हटाऐगे नहीं, तबतक कोई हस्ताक्षर नही करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.