Breaking News

स्मार्ट क्लास शिक्षा में गुणवत्ता लाने में होगा सहायक: विधायक

पन्नालाल कुमार, सारण।
पानापुर (सारण)सोमवार को उच्च विद्यालय पानापुर में स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ हो गया।स्थानीय विधायक सह् विद्यालय अध्यक्ष माननीय श्री मुन्द्रिका प्रसाद यादव ने फिता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया ।मौके पर उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब सुविधाओं की कमी नही है ।जरूरत है उसका सही इस्तेमाल कर ज्ञान बढ़ाने की।अब इस विद्यालय के बच्चे भी ऑडियो विडियो के जरिए अध्ययन कर सकेंगे।


स्मार्ट क्लास शिक्षा के गुणवत्ता मेंं सुधार लाने में सहायक सिद्ध होगा।मौके पर बीआरपी रमेश सिंह, कान्ता राम,कवीन्द्र रेणु, शिवकुमार राम, शिक्षक संजय राय,प्रधानाध्यापक नरेश कुमार, संतोष कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.