Breaking News

सिद्ध पीठ अम्विका भवानी मंदिर मे श्रावण शुक्लपक्ष पूर्णिमा के दिन विश्व की रक्षा व जनकल्यान हेतु वार्षिक पूजनोत्सव



पन्नालाल कुमार, सारण।
भारत के प्रसिद्ध मंदिरो मे सुमार आमी सारण स्थित  सिद्ध पीठ अम्विका भवानी मंदिर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण शुक्लपक्ष पूर्णिमा / रक्षा बंधन के दिन विश्व की रक्षा व जनकल्यान हेतु वार्षिक पूजनोत्सव व सामूहिक होम मंदिर के समस्त पूजेरियो द्वारा किया गया ।मां अम्विका की पूजन व आरती के सांथ ही वार्षिक पूजन की शुरूआत हुए मंदिर के दर्जनो पूजेरियो ने यज्ञ मंडप के हवण कुण्ड पर बैठकर जन कल्याण खासतौर पर समस्त सनातन धर्मावलंवियो की लंबी आयु,सुख,शान्ति व समृद्धि के लिए प्रार्थना किया और विशेष होम के माध्यम से जगत जननी मां जगदमविका व भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु प्राथना की।
होम कर प्रार्थना करने वाले पूजेरियो मे सामिल थे गणेश तिवारी उर्फ चुनचुन तिवारी,नीलु तिवारी,भीखम तिवारी,कक्कु तिवारी,शिवबचन सिह,रंजीत तिवारी,कुमुद तिवारी ,मनन तिवारी,कमलेश तिवारी आदि। यह पूजा आस पास के समस्त भक्तो व पूजेरियो के सहयोग से संपन्न हुआ जिसमे गांव भर के समस्त भक्तो के घर से विशेष प्रसाद बनकर माॅ को भोग अर्पित किया गया। हवण की समाप्ति के बाद माॅ का विशेष पूजन व श्रृंगार हुआ इसके बाद सामूहिक  रूप से पंडा व भक्तो द्वारा  प्रार्थना की गई भक्तो मे सामिल थेराजू सिह,कन्हैया सिह,अन्नु सिह,विक्की सिह,धर्मेन्द्र सिह, आदि। 


और पुनः गांव मे प्रसाद वितरण हुआ हैऔर रात्री मे भंडारा भी होगा  ह।वार्षिक पूजन के अवसर पर दो पाठी मे एक का जीवनदान दिया जाता है और एक का बली चढाया जाता है।विदित हो कि अंम्विका मंदिर मे किसी दिन बलिदान नही होता लेकिन वार्षिक पूजा के दिन एक बली दी जाती है और ध्वजारोपण भी हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.