73 वे गरतंत्र दिवस के सुअवसर पर निकाला गया तिरँगा यात्रा
पन्नालाल कुमार, सारण।
एकमा प्रखंड के परसा गढ़ से निकला गया तिरँगा यात्रा 50 मोटरसाइकिल के साथ परसा गढ़ से प्रारंभ होकर तिलकार,बिन्दलाल के रामपुर होते हुए एकमा,होते हुए परसा गढ़ में हूआ समाप्त। करीब 15 किलोमीटर लम्बी हुई तिरँगा यात्रा। जिसमें परसागढ के व्यवसाई समेत अनेकों लोग रहे उपस्थित।
विष्णु शरण तिवारी छात्र नेता ने कहा कि 370 35A हटने की पश्चात एक संपूर्ण रूप से स्वतंत्रता दिवस पूरा देश मना रहा है इस उत्साह पर यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।मुझे आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि अब हमारा देश पूरे विश्व को एक नई राह दिखाएगा। मुख्य रूप से उपस्थित पश्चिमी मंडल प्रभारी भाजपा बंटी ओझा, पूर्वी मंडल सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष प्रियदर्शी, सनी ब्याहुत, विवेक रस्तोगी, हैप्पी प्रकाश, पवन कुमार रामा शंकर प्रसाद,गुड्डू कुमार,मुकेश सोनी इत्यादि सैकड़ो युवा मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.