सुशासन में थाने से बिकती थी शराब, थाना प्रभारी निलंबित
सीआईडी के छापे मे दारोग़ा गिरफ़्तार ,
थाना प्रभारी निलंबित, हो सकती है गिरफ़्तारी,
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी नगर थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है.. वहीँ नगर थाना के दारोगा प्रमोद कुमार-2 को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है की शुक्रवार के दिन निगरानी विभाग की टीम ने छपेमारी की थी बताया जाता है कि निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि थाना से जब्त शराबों की चोरी की गई है।
जिसको लेकर शुक्रवार को निगरानी टीम ने डीएसपी हेड क्वाटर पीएन साहू के साथ सीतामढ़ी थाना पर रेड डाला है। सूत्रों की माने तो इस दौरान पहुँची निगरानी टीम को थाने के मालखाना की चाभी नही दी गई, जिस कारण ताला को तोड़ दिया गया है। फिलहाल किसी को थाना के अंदर जाने की इजाजत नही थी .नगर थाने के थानाध्यक्ष पर बरामद शराब को गायब करने का आरोप था।
छापेमारी के बाद सीआईडी की टीम ने थानाध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज कराया था. इसके बाद आज सीतामढ़ी एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्यूआरटी टीम को क्लोज कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.