Breaking News

गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढी के रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव में शनिवार की दोपहर गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चियो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रेवासी गांव के वार्ड नंबर 9 के निवासी जितेंद्र ठाकुर के 10 वर्षीय पुत्री रूची कुमारी व 11 वर्षीय पुत्री नोखी कुमारी एवं रेवासी गांव के ही रंजीत ठाकुर के 8 वर्षीय पुत्री सुलोचना कुमारी की मौत रेवासी गांव के रेवासी कटहरी सड़क के बीच पुलिया के गड्ढे में डूबने से हो गया। 


पुलिया में नहाने के क्रम में  रुचि पहले गड्ढे में चली गई रुची को डूबता देख नोखी कुमारी व सिलोचना कुमारी बचाने गई इसी  बीच तीनों डूब गई आने जाने वाले राहगीरों ने पानी में शव को तैरता देख गांव वालों को सूचना दिया। गांव वालों ने गड्ढे से बाहर निकाला आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉ धनंजय कुमार ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.