Breaking News

सीतामढ़ी: भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ चार पहिया वाहन जब्त, तस्कर गिरफ्तार

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सुरसंड भिठ्ठा ओपी पुलिस ने भारी मात्रा में नेपाली सौफी शराब चार पहिया वाहन के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीठ्ठा ओपी प्रभारी राजेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक हरे कृष्णा सिंह, ने पुलिस जवानों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर ओपी क्षेत्र के नवा ही गांव स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक नेपाल से अवैध तरीके से भारत प्रवेश करने के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चार पहिया टोयोटा गाड़ी नंबर डीएल4सीआर 6220 को जप्त करते हुए एक तस्कर को धर दबोचा।

जबकि दो अन्य तस्कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रूनी सैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी गांव वार्ड नंबर पांच निवासी नवीन झा के कश वर्षीय पुत्र चितरंजन झा के रूप में की गई है। जबकि दो फरार तस्करों की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी गांव निवासी छोटू कुमार चौधरी व चंदेश्वर चौधरी के रूप में की गई है। इधर ओपी प्रभारी राजेश कुमार के बयान पर गिरफ्तार तस्कर चितरंजन झा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार तस्कर को शनिवार को न्यायिक हिरासत सीतामढ़ी जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.