Breaking News

रामगढ़वा: पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

एम० कुमार, रामगढ़वा।
शनिवार मध्यरात्रि गस्ती के दौरान में स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़वा मलाही टोला गांव से एक व चम्पापुर गांव से दो फरार व्यक्ति वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। इसकी पुष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने रविवार को बताया कि कोर्ट के न्यायाधीश के आदेशानुसार भेजी गई वारंटी व्यक्तियों की तलाश जारी थी। 

उन्होंने कहा कि शनिवार मध्य रात्रि को गुप्त सुचना के आधार पर फरार वारंटियों को जिसमें एक वारंटी रामगढ़वा मलाही टोला के निवासी बाबुलाल चौधरी के पुत्र राम अवतार चौधरी व दो वारंटी चम्पापुर के निवासी बागड़ मियां के पुत्र अनिश मियां व आदिस मियां को गिरफ्तार किया गया हैं और तीनों वारंटियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं। मौके पर एस.आई अशोक सिंह,अरूण सिंह व सैप जवान मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.