Breaking News

कुशल युवा केन्द्र के सभी शिक्षकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, पठन-पाठन-ठप्प

दरियापुर (सारण) से सोनू कुमार की रिपोर्ट।
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कुशल युवा केन्द्र में पदस्थापित सभी शिक्षको ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। जिस वजह से पठन पाठन बन्द है। इस बात से नाराज छात्र छात्राओं ने कुशल युवा केंद्र के व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी प्रकट करते हुए नारेबाजी किया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्टीलेजेन्स मैन पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधीन यह संस्था एक सेन्टर हेड व तीन एल एफ की पदस्थापना की लेकिन अचानक कंपनी ने एक दूसरे संस्था को दे दिया। इस बात से सभी सेंटर के स्टाफ सामूहिक रूप से 14 अगस्त को इस्तीफा दे दिया जिस वजह से इस सेन्टर में पढ़ रहे 80 छात्र छात्राओं का पठन पाठन ठप्प हो गया। वही इस्तीफा देने वाले स्टाफ ने बताया कि हमलोगों का पी एफ का अकॉउंट का पासवर्ड बदल दी है। इससे पूर्व भी यह एजेंसी कुछ लोंगो से कार्य कराकर पैसा नही दी है। 


यह संस्था बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के द्वारा संचालित है। इस केन्द्र में तीन माह के अंदर बी एस सी आई टी, बी एस सी एल एस तथा बी एस सी एस एस की जानकारी एल एफ द्वारा दी जाती है। इस सम्बन्ध में बी डी ओ प्रियदर्शी रंजन ने कहा कि जांच कर करवाई की जायेगी

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.