अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों के समर्थन में उतरा एआईएसएफ
पनालाल कुमार, सारण।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) राज्य परिषद् के राज्यव्यापी आह्वान पर संगठन के सारण जिला इकाई ने भी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को अपना समर्थन दिया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के बीच जाकर संगठन के नेताओं ने शिक्षक नेताओं को समर्थन पत्र सौंप कर समर्थन किया। शिक्षकों की मांगों को जायज ठहराते हुए संगठन के सारण जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों की मांगें जायज है, हम शिक्षकों के आंदोलन में उनके साथ हैं।नियोजित शिक्षकों को उनका अधिकार दे सरकार। उन्होंने कहा कि बिहार के 3 लाख 56 हजार टीचर्स बिहार में समान कार्य के लिए समान वेतन की मांगों को लेकर नियोजित शिक्षक काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं।
लेकिन बिहार की एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार शिक्षकों के जायज मांगों को अनसुना कर बहुत बडी़ गलती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटना हाई कोर्ट के समान काम-समान वेतन के पक्ष में सही फैसला दिया था लेकिन सरकार फैसले को लागू नहीं कर बेवजह नियोजित शिक्षकों को परेशान कर रही है।उन्होंने नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन नहीं देने का सुप्रीम कोर्ट का फैसले को दुभाग्यपूर्ण बताया है।
जिला सचिव ने कहा कि हम बिहार सरकार से मांग करते हैं कि शिक्षकों और छात्रों की मांग समान शिक्षा प्रणाली लागू करें, शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन दें और शिक्षकों के खाली पदों पर शीघ्र बहाली सुनिश्चित करें, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करें।वहीं जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार शिक्षकों-छात्रों के जायज मांगों पर जल्द विचार कर उनकी मांगों को पूरा करें अन्यथा आने वाले चुनाव में शिक्षक और छात्र मिलकर सरकार की घमंड को अर्श से फर्श पर पहुंचा कर सत्ता से बेदखल करने का भी काम करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.