जिला परिसद सदस्या ने भारत एवम् नेपाल के सीमा पर रक्षा कर रहे जवानो के कलाई पर बांधी राखी
राहुल कुमार, घोड़ासहन मोतिहारी।
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: रक्षाबंधन के अवसर पर घोड़ासहन जिला परिसद क्षेत्र संख्या 47 की जिला परिसद सदस्या सीमा जायसवाल के द्वारा स्थानीय एसएसबी एफ समन्वय जमुनिया कैंप,एवम् प्रखंड के सटे नेपाल के एपीएफ कैंप बंकुल में जा कर जवानो की कलाई पे रक्षासूत्र बाँध राखी का पर्व मनाया , जमुनिया में इंस्पेक्टर जहाँ इंस्पेक्टर ओमकार सिंग, मनोज कुमार सहित आदि जवानो को राखी बांधा गया वही नेपाल में बंकुल कैंप के इंस्पेक्टर हिमलाल श्रेष्ठ तरुण राणा सहित दर्ज़नो जवानो को राखी बांधा गया।
सदस्या सीमा जायसवाल ने बतलाया की प्रत्येक साल रक्षाबंधन के मौके पर देश के सीमा पर रक्षा कर रहे जवानो को दायित्व पूर्वक राखी बांधती है लगभग आठ सालो से यह सुचारू रूप से चल रहा है , इस बार एक नया सन्देश देते हुए भारत नेपाल मैत्री सम्बन्ध को और प्रगाढ़ बनाने को लेकर नेपाल के भी जवानो को राखी बंधा गया है उन्होंने आगे बताया की देश के सीमा पर रक्षा कर जवानो को अकेलापन् का अहसास ना हो उन्हें लगे की यहाँ भी इनका धयान रखने वाला कोई है ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.