Breaking News

कुण्डवा चैनपुर स्टेशन पर पैदल उपरगामी पुल यात्रियों को हुआ समर्पित

राहुल कुमार घोड़ासहन ।
घोड़ासहन(पूर्वीचम्पारण): समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड के कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु नवनिर्मित पैदल उपरिगामी पुल का रेल विभाग द्वारा यात्रियों के लिए शनिवार को समर्पित कर दिया गया।

उपरगामी पुल शुरू हो जाने से बाजार के तरफ आने जाने वाले यात्रियों को अब काफी सहूलियत मिलेगी पूर्व में बाजार के विपरीत दिशा में स्टेशन होने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर उतरने के बाद काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था , कई बार ट्रेन क्रोसिंग के समय छोटे मोटे दुर्घटना भी होती रहती थी,अब यह परेशानी अब ख़त्म हो जायेगी।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.