युवा क्रांति के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम
पन्नालाल कुमार, सारण।
युवा क्रांति के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें शहर के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित हुए,और फलदार एवं फूलदार पौधे गमल के साथ सक्रिय रूप मे शामिल हुए। सभी गणमान्य व्यक्ति इतना ज्यादा उत्साहित थे कि वह तेज बारिश के बाद भी अपने आपको शामिल होने से नहीं रोक पाए और वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें रंग बिरंगे फूल एवं फलदार पौधे गमला सहित पौधा लगाया गया ।
जिससे कैंपस खूबसूरत और हराभरा दिखने लगा।अरुण पुरोहित के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया सभा को संबोधित करते हुए विजय राज ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता होते हैं जो हमारे वातावरण को संतुलित रखने का कार्य करते हैं जिसे प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि अपने जीवन में एक पेड़ लगाते हुए उसकी रक्षा एवं देखभाल अवश्य करना चाहिए जैसे वृक्षारोपण के फायदे को समझाया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से परशुराम राय, प्राचार्य अरुण सिंह,अर्जुन सिंह, झरिमान राय, प्रो बैजनाथ मिश्र, गुड्डू कुमार,लक्ष्मी नारायण गुप्ता,मदनमोहन सिंह,विवेक चौहान, मनीष मणि,सत्या सावन, गोलू राज,सागर गुप्ता,रितेश गुप्ता,हरेन्द्र राय, सामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.