Breaking News

सारण आरक्षी अधीक्षक हरिकिशोर राय ने सारण वासियों से किए अपील

पनालाल कुमार, सारण।
पिछले कुछ दिनों में यह देखने में आ रहा है कि विभिन्न स्थानों पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा बेवजह राह चलते किसी बाहरी व्यक्ति/मानसिक रूप से विक्षिप्त पुरुष/महिला के बारे में बिना किसी सबूत के अफवाह फैला दिया जा रहा है कि वह व्यक्ति/महिला बच्चा/मवेशी/किडनी चोरी करने आया है। इस अफवाह पर भीड़ इकट्ठा हो कर निर्दोष लोगों को गंभीर रुप से मारपिट कर दे रहे हैं जो कानून की दृष्टि से अपराध है जिसमें भीड़ मे शामिल सभी लोग बराबर के दोषी होते हैं और सभी पर एफ आई आर दर्ज करके सख्त कार्यवाही की जाएगी।  

अपराधी को भी मारपिट नहीं की जा सकती है उसे मारपिट करना भी अपराध है। अतः सभी सारण जिला वासियों  से यह आग्रह है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि आप भीड़ द्वारा किसी को मारपिट करते हुए देखें तो उसे बचायें और उसे पुलिस के सुपुर्द करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.