चुनाव से पहले दिल्ली को तोहफा: 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी, केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले आम जनता को लुभाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली विद्युत विनियामक प्राधिकरण (डीईआरसी) के फिक्स चार्ज घटाने के फैसले के दूसरे दिन केजरीवाल ने 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं का बिल माफ कर दिया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल कर रहे दिल्ली के उपभोक्ताओं को पूरी सब्सिडी देगी। उन्हें बिजली का बिल देने की जरूरत नहीं है। अगर आप 201 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करते हैं, तो लगभग आपको 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। लेकिन 200 यूनिट का फायदा नहीं मिलेगा। आपको
बता दें कि 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों को 622 रुपये देने पड़ते थे।
गर्मी के महीने में इसका फायदा करीब 30 फीसदी बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। वहीं, 201 से 400 यूनिट तक इस्तेमाल करने पर 50 फीसदी सस्ती बिजली मिलेगी। केजरीवाल के मुताबिक, बिजली फ्री करने के बाद भी सरकार को पहले की तरह 1800-2000 करोड़ की सब्सिडी देनी होगी। डीईआरसी से मिली राहत से सरकार को सब्सिडी नहीं बढ़ानी पड़ेगी।
यही नहीं, इस बीच बुनियादी ढांचे को बेहतर कर बिजली की कटौती को तकरीबन शून्य कर दिया है। गर्मी के महीने में इस साल 7,400 मेगावाट की पीक डिमांड के बाद भी आपूर्ति बाधित नहीं हुई।
खपत
|
कितना चार्ज था
|
नए नियम के मुताबिक
|
0-200
|
3 रुपये यूनिट
|
अब नहीं देना होगा कोई बिजली बिल
|
201-400
|
4.50 रुपये यूनिट
|
50 प्रतिशत सब्सिडी
|
![]() |
| New tarrif w.e.f 1st Aug 2019 |
दिल्ली में देश की बिजली सबसे सस्ती
दिल्ली सरकार का दावा है कि दिल्ली में अब देश की सबसे बिजली लोगों को मुहैया कराई जा रही है।
दिल्ली सरकार का दावा है कि दिल्ली में अब देश की सबसे बिजली लोगों को मुहैया कराई जा रही है।
नए
टैरीफ के मुताबिक, दिल्ली में 1 अगस्त से 200 यूनिट तक बिजली का बिल जीरो (0) रहेगा। 201 से 250 यूनिट तक 252 रुपये महीना, 250 से 300 यूनिट तक 526 रुपये महीना और 300 से 400 यूनिट बिजली खर्च करने पर 1075 रुपये बिल के चुकाने होंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले बीते बुधवार को दिल्ली में बिजली पर फिक्स चार्ज घटाए गए थे। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) के चेयरमैन जस्टिस एसएस चौहान ने बताया कि 2 किलोवाट तक 20 रुपये प्रति किलोवाट शुल्क होगा जो कि अब तक 125 रुपये प्रति किलोवाट था।
Image source- Google


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.