सत्संग एवम् नामदान के लिए बुधवार आयेगे उमाकांत जी महराज
जय गुरु देव के लाखो शिष्यो की भीड़ जुटने की है संभावना
राहुल कुमार, घोड़ासहन।
घोड़ासहन(पूर्वीचम्पारण): जिले में पहली बार सीमावर्ती क्षेत्र के घोड़ासहन --बिजबनी छठ घाट पर बुधवार को जय गुरु देव महाराज के उमाकान्त जी महाराज के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर भब्य तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर शहर में जगह जगह दर्जनों तोरण द्वार पर हॉर्न लगाये जा रहे। विशाल मंच को दर्ज़नो प्रशिक्षित कारीगरों द्वारा अत्याधुनिक बनाया जा रहा है, जबकि बाहर से आने वाले भक्तो के लिए भोजन की ब्वस्था, शौचालय एवम् रहने के सुबिधा कई जगह बनाये गए है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कण्ट्रोल रूम , सहित रात्री में लाइटिंग की तैयारी, आदि कार्य जोर-शोर से चल रही है, वही तैयारियों को लेकर जय गुरु देव के प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष मदन गुप्ता ने बताया की लगभग लाखो लोगो को सत्संग व नामदान में पहुचने की उम्मीद है, जिसको लेकर कार्यक्रम स्थल से दर्जनो प्रचार गाड़िया के द्वारा नेपाल सहित आसपास के प्रखंडो में जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.