खैरवा टोला लौखान में नासी में डूबने से 15 वर्षीय युवक की मौत
पुलिस ने शव को भेजा अंत्य परीक्षण के लिए
घोड़ासहन थाना के लौखान की घटना
घोड़ासहन:-नासी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।घटना थाना क्षेत्र के खैरवा टोला लौखान में शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे की बताया जाता है।मृत युवक की पहचान उक्त गांव के सुरेश साह के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जाता हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मृतक 4 भाई व 3 बहनों में सबसे बड़ा था।गांव में मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण पोषण करता था।घर के एकमात्र कमाऊ पुत्र के मरने के बाद मां व पिता समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वार्ड सदस्य जितेन्द्र कुमार ने घटना के बारे में बताया कि राहुल गांव से सामान खरीद कर गांव के नहर किनारे पर स्थित अपने घर (गोवास) पर जा रहा था।तभी रास्ते मे नासी के ऊपर बने पुल के एप्रोच कच्ची सड़क से उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में गिर गया।लगभग डेढ़ घंटे के मशक्कत और काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने शव को घटना स्थल से लगभग 25 मीटर दूर पानी से निकाला।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.