Breaking News

बाढ़ को लेकर सीतामढ़ी प्रशासन अलर्ट, सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढी मे लगातार चार दिनों से हो रही बरसात ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। बारिश के इंतज़ार में बैठे लोगों के लिये अब ये बरसात ही आफ़त बन गयी है। हालत ये है कि लोगे का घर से बाहर निकलना भी दुभर हो गया है। चारो ओर पानी ही पानी है। शहर की मुख्य सडक पर चलना दुभर हो चुका है वही निचले इलाक़ों में चारो ओर पानी ही पानी है।

दूसरी ओर डीएम ने भी मौके की नज़ाकत को देखते हुये भीषण बरसात में ही निकल पड़े रून्नी सैदपुर के उन इलाक़ों में जहाँ बागमती नदी के तटबंधों पर कई जगह रेन कट को देखते हुये मरम्मती का निर्देश दिया । वही डीएम ने कहा कि सभी संभावित प्रभावित जगहों पर फ्लड फ़ाइटर्स और होमगार्ड जवानों के साथ अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है और एहतियातन सभी अधिकारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.