Breaking News

रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखण्ड पर ट्रेनों का परिचालन ठप

हज़ारो यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे रहे
लंबी दुरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रुट डाइवर्ट कर चलाया गया


घोड़ासहन (पूर्वीचंपारण) : पूर्व मध्य रेलवे के घोड़ासहन एवम् बैरगनिया स्टेशन के बीच हेवी रैन फ़ॉल के कारण रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर शनिवार को ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। इस दरम्यान कई एक्सप्रेस ट्रेने रुट डायभर्त रही जबकि कई पैसेंजर ट्रेने को शार्ट टर्मिनेट कर चलाया गया। जिस कारण सीतामढ़ी रक्सौल के बीच रेल सेवा पुरे दिन बाधित रही। रक्सौल-हावडा, सद्भावना एक्सप्रेस, हैदारबाद एक्सप्रेस, डायभर्त रूट सुगौली हो कर चलायी गयी। वही इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर हज़ारो की संख्या में यात्री फंसे रहे।

इधर घटना की सूचना पर घोड़ासहन आरपीएफ के कांस्टबल चन्दन कुमार ने बताया की घोड़ासहन और बैरगनिया सेक्शन के बीच गुरहनवा हाल्ट के पास ट्रैक के दोनों तरफ पानी काफी मात्रा में ओवर फॉलो हो कर ट्रैक के ऊपर से चल रहा है, पानी रिसाव भी हो रहा है, जबकी कई जगह मिट्टी हटने की भी सूचना मिल रही है, जिससे नियमित गस्ती की जा रही है। पानी हटाने के बाद ही परिचालन के बारे में कुछ कहा जा सकता है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.